कुरुक्षेत्र के होटल में IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत, शिमला से लौटते वक्त बिगड़ी थी तबीयत...दवा के ओवरडोज की आशंका

Edited By Isha, Updated: 02 Jul, 2026 10:59 AM

it engineer dies in a hotel in kurukshetra under suspicious circumstances

कुरुक्षेत्र में नोएडा के आई.टी. इंजीनियर कुश शर्मा (48) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कुश शर्मा नोएडा में कंपनी में इंजीनियर था। वह अभी नोएडा के गौ तमबुद्धनगर में रहता था। कुश 2 दिन से होटल के कमरे

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में नोएडा के आई.टी. इंजीनियर कुश शर्मा (48) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कुश शर्मा नोएडा में कंपनी में इंजीनियर था। वह अभी नोएडा के गौ तमबुद्धनगर में रहता था। कुश 2 दिन से होटल के कमरे में रुका हुआ था। यहां तबीयत बिगड़ने पर उसको अस्पताल में भर्ती करवाया मगर उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस के मुताबिक कुश शर्मा शिमला से नोएडा लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसलिए कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर उतरकर कुश ने स्टेशन के पास ही होटल में कमरा लिया। यहां कमरा लेने के बाद कुश बाहर नहीं आया।

होटल वर्कर ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश भी की। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो कुश शर्मा बैड पर बेहोश पड़ा था। पुलिस ने उसको अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

नितेश शर्मा के मुताबिक उसका चचेरा भाई कुश शर्मा पिछले 7-8 साल से दिमागी बीमारी से परेशान था। उसका नोएडा से इलाज भी चल रहा था। सोमवार के दिन कुश को अपनी कंपनी दोबारा ज्वाइन करनी थी। शायद दवा के ओवरडोज से कुश की मौत हुई है। मौत के सही कारण की पुष्टि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!