Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 08 Jul, 2026 09:55 AM

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी राजेश मल्हान को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी शेरपुर गांव की एक जमीन का इंतकाल का राजस्व...
गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी राजेश मल्हान को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी शेरपुर गांव की एक जमीन का इंतकाल का राजस्व रिकॉर्ड दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता के दोस्त ने अपनी पत्नी के नाम पर शेरपुर में जमीन खरीदी थी। इसका सरकारी रिकॉर्ड में नाम चढ़वाने के लिए जब पटवारी से संपर्क किया गया, तो उसने शुरू में 45 हजार रुपयों की मांग की। काफी प्रयास के बाद आरोपी सौदा घटाकर 20 हजार करने पर राजी हुआ, जिसमें से पांच की वह पहली किस्त के रूप में पहले ही ले चुका था।
बची हुई 15 हजार की रकम वसूलने के लिए पटवारी ने जब शिकायतकर्ता को दोबारा बुलाया, तो पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दे दी। शिकायत के आधार पर ब्यूरो ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक विशेष टीम गठित कर जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने कैमिकल लगे नोट पटवारी राजेश मल्हान को थमाए, सादे कपड़ों में तैनात टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।