सावधान! इन एक्सप्रेसवे पर आसमान से रखी जा रही नजर, ड्रोन और कैमरों ने काटे 5,600 से ज्यादा चालान

Edited By Isha, Updated: 07 Jul, 2026 11:04 AM

caution aerial surveillance on these expressways

चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने 29 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच नियम तोडने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने 15,537 चालान किए और 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार 900 रुपए का जुर्माना लगाया।

गुड़गांव : चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने 29 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच नियम तोडने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने 15,537 चालान किए और 1 करोड़ 79 लाख 48 हजार 900 रुपए का जुर्माना लगाया।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस दौरान 9,889 चालान मैदानी स्तर पर किए गए, जिनमें रॉन्ग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट, ड्रंक एंड ड्राइव, रॉन्ग पार्किंग, खतरनाक यू-टर्न, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन का इस्तेमाल और लेन बदलने जैसे उल्लंघन शामिल रहे। वहीं 5,648 चालान एन.एच.ए.आई. कैमरों के माध्यम से किए गए, जिनमें नो-एंट्री, लेन चेंज, ओवरस्पीडिंग, प्रदूषण और सीट बैल्ट नियमों के उल्लंघन के मामले प्रमुख रहे।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। यहां कैमरों और विवरण ड्रोन तकनीक की मदद से नियम स्टेशनरी तोडने वालों पर लगातार कार्रवाई आइटमें की जा रही है। वहीं अभियान के तहत सुरक्षा रथ के माध्यम से 12 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें 350 से अधिक नागरिकों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों, डायल-112 और हैल्पलाइन 1095 की जानकारी दी गई।

लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, गति सीमा का पालन करने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, ट्रैफिक व्यवस्था में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 'ट्रैफिक मित्र' अभियान भी चलाया जा रहा है। अब तक 188 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, 800 से ज्यादा ट्रैफिक मार्शल बनाए जा चुके हैं और 39 ट्रैफिक मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!