Haryana: HSSC ने दी बड़ी राहत...CET ग्रुप D के लिए खुलेगा करेक्शन पोर्टल,अभ्यर्थी 9 से 11 जुलाई तक आवेदन में कर सकेंगे सुधार

Edited By Harman, Updated: 06 Jul, 2026 03:44 PM

cet group d correction portal open from july 9 to 11

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी के लिए आयोजित किए जाने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए रविवार शाम तक 13 लाख से अधिक युवाओं द्वारा आवेदन किया जा चुका है। वहीं अब अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटियां सुधारने का एक और मौका दिया...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप डी के लिए आयोजित किए जाने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए रविवार शाम तक 13 लाख से अधिक युवाओं द्वारा आवेदन किया जा चुका है। वहीं अब अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में त्रुटियां सुधारने का एक और मौका दिया गया है।

आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि CET ग्रुप D कैंडिडेट्स के लिए करेक्शन पोर्टल 9 जुलाई, 2026 से 11 जुलाई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) खुला रहेगा। इस दौरान, कैंडिडेट्स को अपने एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान से दोबारा देखना चाहिए। अगर कोई गलती हो, तो उसे तुरंत ठीक कर लें। अगर आपके पास करेक्शन पोर्टल के बारे में कोई सुझाव है, तो आप उन्हें आज दोपहर 3 बजे तक गूगल फॉर्म के ज़रिए हमें भेज सकते हैं।

PunjabKesari

बता दें कि सीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जून से शुरू हुई थी। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन जुलाई की रात 11.59 बजे तक रखी गई थी। इसके बाद आयोग की तरफ से आवेदन की अवधि को दो दिन के लिए बढ़ाकर पांच जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट कर दिया गया। रविवार को आयोग मे चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि आज शाम तक कुल 15 लाख 65 हजार 178 अभ्यर्थियों ने गु्रप डी सीईटी के लिए आवेदन किया है। इनमें से 13 लाख 94 हजार 723 युवा सभी औपचारिकताएं पूरी करके फाइनल सब्मिट कर चुके हैं। आयोग के चेयरमैन ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे तक एक लाख 70 हजार 455 युवाओं द्वारा फाइनल सब्मिट नहीं किया गया था।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!