Rain Alert: रहें सावधान! हरियाणा में आज से 11 जुलाई तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Edited By Harman, Updated: 06 Jul, 2026 07:50 AM

rain alert in haryana from today till july 11

हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई से 11 जुलाई तक राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी  तूफान और वज्रपात की आशंका जताई गई है। आज यानी 6 जुलाई को हरियाणा के...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग ने 6 जुलाई से 11 जुलाई तक राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी  तूफान और वज्रपात की आशंका जताई गई है। आज यानी 6 जुलाई को हरियाणा के उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने विशेष रूप से 7 से 9 जुलाई के बीच पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 10 और11 जुलाई को हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक है। धान की रुपाई में इस बारिश से फ़ायदा होगा। बाजरा और अन्य फसलों की भी अब बिजाई हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!