Weather Alert: हरियाणा के इन जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Jun, 2026 07:25 AM

rain and storm alert in these districts of haryana

हरियाणा में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज को प्रदेश के 6 जिलों के लिए आंधी, तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज को प्रदेश के 6 जिलों के लिए आंधी, तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है, जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं। वहीं प्रदेश में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून एंट्री लेगा। 

जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल भी मौसम खराब रहेगा। इस दिन भी उत्तरी हरियाणा के इन्हीं जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में येलो अलर्ट जारी रहेगा। हालांकि 27 और 28 जून से पूरे प्रदेश में मौसम के पूरी तरह से शुष्क हो जाने का अनुमान है।

ये जिला रहा गर्म

प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.2°C की मामूली बढ़ोतरी हुई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 41.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा रोहतक में 40.2°C, सिरसा में 40.2°C और अंबाला में 40.1°C तापमान रहा। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21.0°C दर्ज किया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!