HTET Exam 2026: हरियाणवी युवाओं के लिए बड़ी खबर! इसी साल होगी एच. टैट. परीक्षा, बोर्ड ने जारी की अपडेट

Edited By Isha, Updated: 30 Sep, 2026 09:45 AM

htet exam 2026 big news for the youth of haryana

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सरकार के निर्देशों एवं न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एच. टैट.)-2026 का आयोजन इसी साल

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि सरकार के निर्देशों एवं न्यायालय के निर्णय के अनुपालन में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एच. टैट.)-2026 का आयोजन इसी साल करवाया जाना डों प्रस्तावित है। इसलिए सभी पात्र परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारियां समयानुसार जारी रखें तथा परीक्षा से संबंधित आगामी सूचना एवं कार्यक्रम के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की विद्यालय शिक्षा आधिकारिक सचनाओं का अवलोकन करते रहें। परीक्षा की तिथि, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से संबंधित सूचना बोर्ड द्वारा नियमानुसार एवं समय-समय पर जारी की जाएगी।

एच. टैट.-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन अनिवार्य

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि 4 व 5 जुलाई को करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एच. टैट.) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने से पहले संबंधित अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी किया जाना आवश्यक है।

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 4 अक्तूबर को हांसी को छोड़कर प्रदेश के 22 जिलों में बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी करवा सकते हैं। जहां वैरीफिकेशन होनी है उन विद्यालयों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वैबसाइट पर उपलब्ध है। जो अभ्यर्थी बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!