Heavy Rain Alert : हरियाणा में अगले 3 दिन तक भारी बारिश की संभावना, 10-11 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून होगा एक्टिव

Edited By Harman, Updated: 07 Jul, 2026 02:51 PM

possibility of heavy rain in haryana for the next 3 days

मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने कहा कि अभी हरियाणा में खासकर उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। पश्चिमी हरियाणा में अगले 3 दिनों इसके सक्रिय होने की संभावना है जिससे 10-11 जुलाई तक मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा।

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में रूक रूककर बारिश हो रही है।चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने कहा कि मानसून की गति इन दिनों थोड़ी धीमी है जिसके कारण समस्त हरियाणा में एक साथ बारिश नहीं हो रही है।

 मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने कहा कि अभी हरियाणा में खासकर उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। पश्चिमी हरियाणा में अगले 3 दिनों इसके सक्रिय होने की संभावना है जिससे 10-11 जुलाई तक मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा। डॉ मदन लाल खिचड़ ने कहा कि कम बारिश में अभी तक सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं। अगले 3 दिनों में हरियाणा में ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पहले ही चेताया था कि इस बार बारिश कम होने की संभावना है जिसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। परंतु अभी अनुमान है कि मानसून गति थोड़ी पकड़ेगा और अगले 3 दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि हरियाणा में 35 से 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बना हुआ है और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री चल रहा है।जिसमें 2 से 3 डिग्री और गिरावट आने की संभावना है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में उमस का माहौल बना रहेगा।किसान को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि ये बारिश धान रोपाई में फायदेमंद रहेगी और नरमा, कपास और अन्य फसलों में निराई-गुड़ाई करें। मदन लाल खिचड़ ने कहा कि बाजरा की बिजाई 10 या 11 जुलाई के बाद करें ताकि बारिश की नमी ज़मीन में आ जाए। उन्होंने कहा कि  धान की रोपाई उसी क्षेत्रों में करें जहाँ सिंचाई की उपलब्धता अच्छी हो।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!