Edited By Harman, Updated: 07 Jul, 2026 03:43 PM

अंबाला में दोपहर होते ही मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश ने शहर की सूरत बदल कर रख दी। अंबाला शहर में आज दोपहर का नजारा बिल्कुल बदला हुआ था। देखते ही देखते आसमान काले घने बादलों से घिर गया और फिर मूसलाधार बारिश हुई।
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला में दोपहर होते ही मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश ने शहर की सूरत बदल कर रख दी। अंबाला शहर में आज दोपहर का नजारा बिल्कुल बदला हुआ था। देखते ही देखते आसमान काले घने बादलों से घिर गया और फिर मूसलाधार बारिश हुई।
आधे घंटे की बारिश इतनी तीव्र थी कि शहर के मुख्य बाजार और निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। मुख्य सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कई जगह यातायात बाधित रहा। लोगों के घरों और दुकानों के बाहर तक पानी पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
पश्चिमी हरियाणा में अगले 3 दिनों इसके सक्रिय होने की संभावना है जिससे 10-11 जुलाई तक मानसून पूरे हरियाणा को कवर कर लेगा। हरियाणा में 35 से 39 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बना हुआ है और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री चल रहा है।जिसमें 2 से 3 डिग्री और गिरावट आने की संभावना है।