हरियाणा में मौसम का यू-टर्न,  इस जिले में झमाझम बरसे बादल...अगले 4-5 दिन तेज बारिश की संभावना

Edited By Harman, Updated: 01 Jul, 2026 12:42 PM

weather takes a u turn in haryana heavy rain lashes ambala

हरियाणा के अंबाला आज मौसम ने करवट ले ली है। जिले में झमाझम बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  वहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लगातार बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने बारिश के बाद चैन की सांस ली।

अंबाला ( अमन कपूर ) : हरियाणा के अंबाला आज मौसम ने करवट ले ली है। जिले में झमाझम बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  वहीं लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। लगातार बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने बारिश के बाद चैन की सांस ली।

PunjabKesari

2 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

बरसात में हुई ठंडक से  लोगों ने काफी राहत ली। कई दिनों से उमस भरी गर्मी थी लेकिन इस बरसात से गर्मी से निजात मिली है। बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, पंजाब पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने और मानसूनी हवाओं के सक्रिय होने से 1 जुलाई की देर रात से ही मौसम बदल जाएगा। राज्य में 2 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में भी आज बारिश की संभावना 

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश के आसार हैं। वहीं 2 जून से पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!