सावधान! हरियाणा में चलेंगी तूफानी हवाएं... इन 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jun, 2026 08:02 AM

stormy winds will blow in haryana  rain alert in these 7 districts

हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में अगले 3 दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से आज राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। प्रदेश में अगले 3 दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग की तरफ से आज राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच 25 जून यानि कल से प्री मानसून एक्टिव होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

यहां जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

आज सूबे में तेज हवाएं और अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। कल अंबाला, यमुनानगर और अन्य स्थानों में बारिश तेज आ सकती है। 26 जून को मौसम में आंशिक बादलवाई रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं। 27 और 28 जून को मानसून की दस्तक से पहले मौसम एक बार फिर आमतौर पर शुष्क हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 26 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!