अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा दूर, महेंद्रगढ़ के इन 13 गांवों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मंजूरी

Edited By Isha, Updated: 08 Jul, 2026 11:19 AM

state of the art health facilities approved for these 13 villages in mahendragar

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हु

रेवाड़ी : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने महेंद्रगढ़ के लिए कुल 13 स्वास्थ्य संस्थानों को मंजूरी दी है। इसके तहत जिले में 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे जबकि एक मौजूदा उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

महेंद्रगढ़ के गांव रामबास में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड होगा, महेंद्रगढ़ के ही गांव छापड़ा सलीमपुर, कनीना, छीलरो, मुंडिया खेड़ा, भडफ़, मोरुंड, नायन, राय मलिकपुर, मुसनोता, चंदपुरा, नांगल नुनिया तथा गांव सेका में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी है। उक्त नए स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से महेंद्रगढ़ जिले के सुदूर गांवों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल और अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!