Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2026 07:46 AM

हरियाणा में मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।
हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। आज प्रदेश के 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
रोहतक जिला रहा सबसे गर्म
बीते दिन शुक्रवार को हरियाणा में अधिकतम तापमान में औसतन 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अंबाला में 41.6 डिग्री, करनाल में 41.2 डिग्री, हिसार में 41.3 डिग्री, भिवानी में 41 डिग्री, गुरुग्राम में 40 डिग्री और नारनौल (महेंद्रगढ़) में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं
हालांकि प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उमस बनी रह सकती है। वहीं मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सलाह दी है कि मौसम के ताजा पूर्वानुमानों पर नजर रखें। कोई जरूरी काम हो तो ही बाहर निकलें।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)