Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Jul, 2026 06:05 PM

करनाल के गांव कुचपूरा से एक सनसनीखेज हत्याकांड के आरोपी के आज
करनाल : करनाल के गांव कुचपूरा से एक सनसनीखेज हत्याकांड की खबर सामने आई थी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। यहां अपनी बहन के घर आये साले जसविंदर की जीजा और उसके परिवार के लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पूरा परिवार फरार हो गया था।
पुलिस ने हत्या के इस मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझाकर ऋषिपाल और सागर को गिरफ्तार कर कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी सागर को अब गंजा करके उसका पूरे बाजार में जुलुस निकाला।
वहीं आरोपी ने कैमरे के आगे कबूल किया कि उससे गलती हो गई है। उसने ही चाकू से जसविंद्र की हत्या की थी। आज पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल करवाया और अदालत में पेश किया।
क्या हैं मामला
बता दें कि शनिवार को जसविंदर अपने दो भाइयों के साथ कुचपूरा आया था। बहन ने मारपीट के बाद बुलाया था कि उसको ले जाओ। जब जसविंदर भाइयों के साथ पहुंचा तो लड़की के ससुराल पक्ष ने हमला कर दिया। जसविंदर को तेज हथियार से घायल कर दिया, जिसकी अस्पताल ले जाते मौत हो गई थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)