करनाल STF के हत्थे चढ़े 5 बदमाश, थार और पांच विदेशी पिस्टल बरामद; दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

Edited By Harman, Updated: 22 Jul, 2026 08:29 AM

5 miscreants nabbed by karnal stf

करनाल एसटीएफ टीम को  बड़ी कामयाबी मिली है।, 5 बदमाशों को  गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांचों बदमाशों से 5 विदेशी हथियार और एक थार गाड़ी बरामद की गई। इन पांच बदमाशो में से एक बदमाश ने बीते दिनों पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर में फायरिंग की थी।

करनाल : करनाल एसटीएफ टीम को  बड़ी कामयाबी मिली है।, 5 बदमाशों को  गिरफ्तार किया है। पकड़े गए पांचों बदमाशों से 5 विदेशी हथियार और एक थार गाड़ी बरामद की गई। इन पांच बदमाशो में से एक बदमाश ने बीते दिनों पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर में फायरिंग की थी। 

पांचो बदमाशों के विदेशों में बैठे गेंगस्टर से तार जुड़े हुए है। पांचो बदमाश अलग-अलग राज्य के रहने वाले है।  यमुनानगर में  करनाल में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पकड़े गए बदमाश विदेश में बैठे 2  गैंग से जुड़े हुए हैं। एसटीएफ की टीम पकड़े गए बदमाशों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी।

एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार राय मामले की जानकारी देते हुए बताया पांच आरोपियों को करनाल नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से पांच विदेशी हथियार और एक थार गाड़ी बरामद की गई। यमुनानगर में एक व्यापारी के शोरूम पर फायरिंग की थी और एक बदमाश ने करनाल में निसंग एरिया में फेमस पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग में भी शामिल था। 

डीएसपी एसटीएफ ने बताया पकड़े गए बदमाश दो अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं इसके बारे में जांच की जाएगी। उन्होंने बताया पकड़े गए पांचो बदमाश अलग-अलग राज्यों से है। पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश से है। डीएसपी ने कहा पकड़े गए पांच आरोपियों में से तीन पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!