10 दिन पहले पिता बना था जसपाल, पुलिस कस्टडी के बाद संदिग्ध मौत... बहन ने लगाए CIA पर गंभीर आरोप

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2026 11:27 AM

jaspal died under suspicious circumstances after police custody in karnal

नशे के एक मामले में गिरफ्तार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जेल में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती

करनाल: नशे के एक मामले में गिरफ्तार युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। जेल में उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 34 वर्षीय जसपाल निवासी शिव कालोनी के रूप में हुई है।

जानकारी अनुसार करीब 7 दिन पहले पुलिस ने उसे 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। मृतक की बहन ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी मां की मौत के बाद जसपाल ने नशा करना शुरू के किया था। आरोप है कि सी.आई.ए. स्टाफ ने उसे पकड़कर काफी मारपीट की। बहन के मुताबिक परिवार को अस्पताल से महज 10-15 मिनट पहले ही मौत की सूचना दी गई जबकि पुलिस को पहले ही स्वास्थ्य की जानकारी देनी चाहिए थी ताकि वे उसे किसी निजी अस्पताल में ले जा सकते।

परिजनों के अनुसार जसपाल की करीब एक साल म, पहले शादी हुई थी और वह 10 दिन पहले ही पिता बना था। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। रामनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!