चालान में सेंच्युरी, 2.36 लाख का जुर्माना, ट्रैफिक पुलिस ने जब्त की बाइक

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 Jun, 2026 07:04 PM

gurgaon traffic police impound bike for non payment 107 challans penalty

ट्रैफिक पुलिस ने आज एक ऐसे बाइक सवार को पकड़ा है जिसने चालान में सेंच्युरी लगाई हुई थी। बाइक पर विभिन्न ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के 107 चालान पेंडिंग थे जिनकी जुर्माना राशि 2.36 लाख रुपए बकाया थी। ऐसी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ट्रैफिक पुलिस ने आज एक ऐसे बाइक सवार को पकड़ा है जिसने चालान में सेंच्युरी लगाई हुई थी। बाइक पर विभिन्न ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के 107 चालान पेंडिंग थे जिनकी जुर्माना राशि 2.36 लाख रुपए बकाया थी। ऐसी बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता एएसआई विकास वर्मा ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को उनके लंबित चालानों की जानकारी एवं समय पर भुगतान करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।

 

आज यातायात निरीक्षक महाबीर सिंह और उनकी टीम द्वारा NH 48 पर लेन ड्राइविंग सुनिश्चित कराने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक एक बाइक को बिना HSRP नंबर प्लेट, बिना हेल्मेट के जांच के लिए रोका गया। इस दौरान पाया गया कि उक्त वाहन पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 107 चालान लंबित हैं। इन लंबित चालानों की कुल जुर्माना राशि लगभग 2,36,000 रुपये पाई गई। वाहन चालक से वाहन संबंधित कागजात मांगे गए जिन्हें वो प्रस्तुत नहीं कर सका जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा वाहन को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!