दबंगों ने तोड़ दिए पार्किंग में खड़ी 20 से ज्यादा गाड़ियों के शीशे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 Jul, 2026 12:20 PM

more than 20 car glaas broke by miscreant

खेड़की दौला थाना इलाके के सेक्टर-85 में पार्किंग को लेकर विवाद सामने आया है। यहां खाली मैदान में बनाई गई निजी पार्किंग में खड़ी 20 से अ​धिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए।

गुड़गांव, (ब्यूरो): खेड़की दौला थाना इलाके के सेक्टर-85 में पार्किंग को लेकर विवाद सामने आया है। यहां खाली मैदान में बनाई गई निजी पार्किंग में खड़ी 20 से अ​धिक गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। रविवार देर रात ये वारदात की गई। हैरत की बात ये है कि पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की लेकिन मंगलवार शाम तक भी मामले में कोई ​शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सेक्टर-85 में एक सोसाइटी के पास खाली मैदान में निजी पार्किंग चलाई जा रही है। इस पार्किंग को लेकर दो पक्षों में रंजिश चल रही है। लगभग एक सप्ताह पहले भी यहां पर कहासुनी हुई थी। हर दिन यहां आस-पास के लोगों की 30 से 40 गाड़ियां खड़ी होती हैं। सोमवार सुबह जब लोग गाड़ियों के पास पहुंचे तो 20 से अ​धिक गाड़ियों के फ्रंट वाले शीशे टूटे हुए मिले। ईंट व भारी पत्थर मारकर इन सभी 20 से अ​धिक गाड़ियों के फ्रंट वाले शीशे तोड़े गए थे। कार के अन्य हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचाया गया था। 

 

PunjabKesari

 

स्थानीय व्य​क्ति ने बताया कि दो गाड़ियां तो ऐसी हैं जिन पर कार मालिकों ने रात को कवर ढका हुआ था। आरोप है कि दबंगों ने इनके कवर हटाकर फ्रंट शीशों को तोड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग को लेकर दो पक्षों में रंजिश है। इसी के चलते एक पक्ष ने ये वारदात की है। 20 से अ​धिक गाड़ियों के शीशे तोड़ना दबंगों की दबंगई को दिखाता है कि उनमें कानून का कोई खौफ नहीं है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि खेड़की दौला थाना पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और जांच की। यहां कार्रवाई के लिए ​शिकायत देने को भी कहा गया। मंगलवार शाम तक पुलिस को मामले में कोई ​शिकायत नहीं मिली है। अपने स्तर पर जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!