भगवान के घर सेंध, जलविहार के हनुमान मंदिर में ताला तोड़कर दानपात्र से चोरी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Jun, 2026 11:04 AM

theft from donation box after breaking the lock at the hanuman temple

गुरुग्राम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने भगवान के घर में भी सेंध लगाने में झिझक नहीं हो रही है। ताज़ा मामला सेक्टर 46 के जल विहार से सामने आया है जहाँ ऑटो से आये चोरो ने हनुमान मंदिर का ताला कटर से काट कर दान पात्र में रखे रुपए चोरी...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने भगवान के घर में भी सेंध लगाने में झिझक नहीं हो रही है। ताज़ा मामला सेक्टर 46 के जल विहार से सामने आया है जहाँ ऑटो से आये चोरो ने हनुमान मंदिर का ताला कटर से काट कर दान पात्र में रखे रुपए चोरी कर लिए। मंदिर के पुजारी हरिओम शास्त्री के मुताबिक, दान पात्र 3 साल से नहीं खुला था और उसमे लाखो रुपए होने का अनुमान है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। पड़ोसियों ने जब आवाज़ सुनी और वह घर से बाहर आये तो उन्होंने चोरो को ऑटो से जाते हुए देखा और मंदिर का गेट खुला देख पुजारी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुजारी ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर बुलाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

PunjabKesari

स्थानीय निवासी तरुण कुमार ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जब जांच की गई तो सामने आया कि 2 युवक मंदिर में प्रवेश करते हैं और कटर से ताला काट कर मंदिर के दान पात्र से रुपए अपने बैग में भर लेते है। इसी दौरान मंदिर के बाहर खड़े ऑटो में एक व्यक्ति बैठा हुआ आसपास नजर भी रखता है। बताया जा रहा है कि मंदिर के निर्माण का कार्य कराया जाना था जिसके करण पिछले 3 साल से मंदिर का दानपात्र खोला नहीं गया था और इन रुपयों को मंदिर निर्माण में लगाया जाना था।

 

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन ऑटो सवार चोरो को कब तक काबू कर पाती है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!