करनाल में पेस्टीसाइड फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, आसमान में मीलों तक फैला धुएं का बवंडर...मौके पर जुटी फायर ब्रिगेड की फौज

Edited By Isha, Updated: 04 Jul, 2026 11:59 AM

massive fire breaks out at a pesticide factory in karnal

हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर स्थित एक पेस्टीसाइड (कीटनाशक) बनाने वाली फैक्ट्री में आज अचानक बेहद भीषण आग लग गई। केमिकल और पेस्टीसाइड होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप धारण

करनाल:  हरियाणा के करनाल में मेरठ रोड पर स्थित एक पेस्टीसाइड (कीटनाशक) बनाने वाली फैक्ट्री में आज अचानक बेहद भीषण आग लग गई। केमिकल और पेस्टीसाइड होने के कारण आग ने पल भर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि आसमान में कई किलोमीटर दूर से ही काले धुएं के गुबार साफ देखे जा सकते थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँचीं। फैक्ट्री में केमिकल होने के कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक तौर पर करोड़ों रुपये के माल के जलकर स्वाहा होने की आशंका जताई जा रही है।

  दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर, रेस्क्यू जारी
फैक्ट्री में लगी आग की गंभीरता को देखते हुए करनाल और आसपास के स्टेशनों से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है। दमकल कर्मी लगातार पानी और फोम की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पेस्टीसाइड्स के कारण धमाके और जहरीले धुएं से अभियान में रुकावट आ रही है। फिलहाल आग लगने के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है (संभावित शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है)।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!