करनाल एनकाउंटर में ढेर हुआ कैथल का बदमाश, पूंडरी में सैलून संचालक पर भी कर चुका था जानलेवा हमला, रिमांड में कबूलीं थी 14 वारदातें

Edited By Harman, Updated: 07 Aug, 2026 10:22 AM

kaithal based criminal killed in karnal encounter

करनाल के चर्चित वीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो संदिग्धों में शामिल बीरबल का कैथल जिले में भी आपराधिक रिकॉर्ड लंबा रहा है। पूंडरी क्षेत्र के गांव खेड़ी मटरवा निवासी 24 वर्षीय बीरबल पहले भी कई गंभीर मामलों में पुलिस के...

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : करनाल के चर्चित वीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो संदिग्धों में शामिल बीरबल का कैथल जिले में भी आपराधिक रिकॉर्ड लंबा रहा है। पूंडरी क्षेत्र के गांव खेड़ी मटरवा निवासी 24 वर्षीय बीरबल पहले भी कई गंभीर मामलों में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका था। मार्च 2025 में उसने पूंडरी में एक सैलून संचालिका पर जानलेवा फायरिंग की थी। बाद में पुलिस रिमांड के दौरान उसने कैथल और करनाल क्षेत्र में 14 छीना-झपटी की वारदातों में शामिल होने की बात भी कबूल की थी।

पुंडरी के  गुरु ब्रह्मानंद कॉलोनी, पूंडरी में ब्यूटी पार्लर व सैलून संचालक महिला उर्मिला की शिकायत पर पुंडरी थाने में मामला दर्ज हुआ था। शिकायत में बताया गया था कि बीरबल पहले उनके सैलून पर काम करता था, लेकिन आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण उसे काम से हटा दिया गया। इसके बाद वह रंजिश रखने लगा और कई बार विवाद भी हुआ।

सैलून में घुसकर की थी फायरिंग

21 मार्च 2025 की दोपहर करीब 1:30 बजे बीरबल सैलून पर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर महिला का देवर मंजीत मौके पर पहुंचा तो बीरबल ने पिस्तौल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। गोली मंजीत की गर्दन को छूते हुए निकल गई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था।

रिमांड में कबूलीं थी 14 वारदातें 

बाद में पुलिस ने बीरबल को गिरफ्तार कर अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान उसने वर्ष 2023 से 2025 के बीच कैथल और करनाल क्षेत्र में 14 छीना-झपटी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूली थी। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त अवैध देसी पिस्तौल भी बरामद की गई थी।

अब वीरू वाल्मीकि हत्याकांड में एनकाउंटर

इसी बीरबल का नाम हाल ही में करनाल के चर्चित वीरू वाल्मीकि हत्याकांड में सामने आया। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद उसकी तलाश की जा रही थी। करनाल में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान बीरबल और उसके एक साथी की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि दोनों ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!