सावन के पहले सोमवार को चोरों का तांडव ; करनाल के शिव मंदिर में चांदी के मुकुट, छत्र और शेषनाग पर किया हाथ साफ...श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा आघात

Edited By Krishan Rana, Updated: 03 Aug, 2026 02:41 PM

thieves run rampant on the first monday of sawan silver crown  chhatra  canop

श्रावण मास के पावन अवसर पर करनाल के सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में हुई बड़ी चोरी ने श्रद्धालुओं की आस्था

करनाल : श्रावण मास के पावन अवसर पर करनाल के सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में हुई बड़ी चोरी ने श्रद्धालुओं की आस्था को गहरा आघात पहुंचाया है। बेखौफ चोरों ने देर रात मंदिर को निशाना बनाते हुए भगवान की मूर्तियों से करीब सात से आठ चांदी के मुकुट, चांदी का छत्र और शेषनाग सहित अन्य कीमती धार्मिक आभूषण चोरी कर लिए।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई।

चोरी से पहले चौकीदार को किया कैद

वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने पूरी तैयारी के साथ मंदिर के चौकीदार रामविलास को उसके कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। चौकीदार के अनुसार रात करीब 12 से 1 बजे तक वह जाग रहा था। सिर में दर्द होने के कारण वह ऊपर कमरे में जाकर लेट गया।

करीब तीन बजे जब उसकी आंख खुली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। काफी देर तक शोर मचाने के बावजूद कोई नहीं पहुंचा। सुबह करीब चार बजे मंदिर में पूजा करने आई एक महिला श्रद्धालु ने दरवाजा खोला, तब तक चोर अपना काम पूरा कर मौके से फरार हो चुके थे।

सिर्फ चोरी नहीं, सबूत भी मिटा गए बदमाश

चोर केवल कीमती सामान लेकर ही नहीं गए, बल्कि पुलिस को चुनौती देते हुए अपने पीछे कोई सबूत भी नहीं छोड़ा। मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे और उनका DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान से जुड़ी कोई फुटेज पुलिस के हाथ न लग सके। इससे साफ है कि वारदात को पूरी योजना और सतर्कता के साथ अंजाम दिया गया।

पुलिस चौकी के पास वारदात, लोगों में जबरदस्त नाराजगी 

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पवन शर्मा सहित अन्य लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि सेक्टर-9 पुलिस चौकी मंदिर से महज कुछ कदम की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद चोर बिना किसी डर के इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों ने कहा कि यदि धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें।

जांच तेज, जल्द गिरफ्तारी का दावा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार, मंदिर के आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और खुफिया तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर चोरों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!