संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में डूबा BSC नर्सिंग का छात्र, परिजनों ने लगाए साथियों पर हत्या करने का आरोप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Jul, 2026 09:17 PM

bsc student drown in canal in suspected circumstances in gurgaon

धनकोट नहर में गुरुवार शाम को एसजीटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र की डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने नहर से 21 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): धनकोट नहर में गुरुवार शाम को एसजीटी यूनिवर्सिटी के एक छात्र की डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने नहर से 21 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर मारपीट करने और हत्या कर शव नहर में फैंकने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, दोस्तों का कहना है कि छात्र शराब के नशे में खुद नहर में नहाने उतरा था और डूब गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का फैसला किया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 वर्षीय मोहन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चरखी दादरी के हिंडोल गांव का रहने वाला था। मोहन एसजीटी यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग फाइनल ईयर का छात्र था और यहां एक पीजी में रहता था। मृतक के पिता योगेश कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम को मोहन अपने चार दोस्तों के साथ निकला था। बताया जा रहा है कि इन सभी ने पहले साथ में शराब पी और फिर धनकोट नहर के पास चले गए। रात को सभी दोस्त वापस लौट आए, लेकिन उन्होंने मोहन के बारे में उसके परिजनों या किसी अन्य को कुछ नहीं बताया।

 

परिजनों का आरोप- मारपीट के बाद नहर में फेंका

शुक्रवार सुबह जब मोहन का शव नहर से बरामद हुआ, तो परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस पूछताछ में दोस्तों ने दावा किया कि शराब पीने के बाद मोहन खुद नहर में नहाने के लिए उतरा था और गहरे पानी में चला गया। दूसरी तरफ, परिजनों ने दोस्तों के दावों को सिरे से खारिज करते हुए आरोप लगाया है कि मोहन के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसे नहर में फेंक दिया गया। सच्चाई सामने लाने के लिए परिजनों ने मेडिकल बोर्ड से ही पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

 

 मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट का इंतजार

धनकोट चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मौत की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए नहर के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!