चोरी करने के आरोपी ने पुलिस कर कर दिया हमला, ऐसे किया पुलिस ने काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Jul, 2026 08:09 PM

theft accused attack on police team at sohna during investigation

गुड़गांव पुलिस द्वारा एक चोर को काबू करना भारी पड़ गया। चोरी करने के आरोपी को पकड़ रही पुलिस टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। चोरी के एक मामले में पुलिस आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस द्वारा एक चोर को काबू करना भारी पड़ गया। चोरी करने के आरोपी को पकड़ रही पुलिस टीम पर आरोपी ने हमला कर दिया। चोरी के एक मामले में पुलिस आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न केवल चोरी करने का एक केस दर्ज किया गया बल्कि पुलिस टीम पर हमला करने व पुलिसकर्मी को घायल करने का भी केस दायर किया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि 14 जुलाई की रात को शहर सोहना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक चोरी होने की सूचना मिली, जिस सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया कि चोरी साहिल उर्फ रुक्का निवासी नट कॉलोनी सोहना नामक व्यक्ति द्वारा की गई है। पुलिस टीम उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने के लिए उसके घर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति घर से बाहर आया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया, उसने एक पुलिसकर्मी के हाथ पर काट लिया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी, फिर पत्थरों से हमला करने का प्रयास किया। इस हमले में दोनों पुलिसकर्मियों को चोटें लगी, परन्तु पुलिसकर्मियों ने तत्परता से पलटवार करते हुए उस व्यक्ति को काबू कर लिया। 

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर उसके खिलाफ थाना शहर में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा एक गाड़ी में रखे मोबाइल फोन व नकदी चोरी करने के संबंध एक व्यक्ति (पीड़ित/शिकायतकर्ता) द्वारा दी गई शिकायत पर भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पुलिस ने जब आरोपी का रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया कि आरोपी पर चोरी करने सहित विभिन्न अपराधों के तहत 6 केस गुड़गांव में पहले भी दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!