एक लाख की स्कूटी, 10 लाख के चालान, राजीव चौक पर पुलिस ने की जब्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Aug, 2026 07:29 PM

police impound scooty with pending challan rs 10 lakh

गुड़गांव पुलिस ने आज एक ऐसी स्कूटी को जब्त किया है जिस पर नई स्कूटी की कीमत से 10 गुना ज्यादा चालान लंबित थे। पुलिस ने जब स्कूटी चालक को राजीव चौक पर रोका और उसका रिकॉर्ड खंगाला तो पाया कि इस स्कूटी पर 96 चालान लंबित हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस ने आज एक ऐसी स्कूटी को जब्त किया है जिस पर नई स्कूटी की कीमत से 10 गुना ज्यादा चालान लंबित थे। पुलिस ने जब स्कूटी चालक को राजीव चौक पर रोका और उसका रिकॉर्ड खंगाला तो पाया कि इस स्कूटी पर 96 चालान लंबित हैं। इसमें जहां एक चालान ट्रैफिक पुलिस द्वारा किया गया है वहीं, अन्य 95 चालान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए हुए हैं। इन चालान का भुगतान न करने पर पुलिस ने स्कूटी को जब्त कर लिया है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

ट्रैफिक पुलिस प्रवक्ता एएसआई विकास ने बताया कि गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत लंबे समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों को उनके लंबित चालानों की जानकारी देकर समय पर भुगतान करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

 

आज जोनल अधिकारी राजीव चौक, ASI विजय सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान एक स्कूटी को रोककर उसके दस्तावेज दिखाने को कहा गया। परंतु चालक कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया तत्पश्चात जांच में पाया गया कि उक्त मोटरसाइकिल पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 96 चालान लंबित हैं जो चेक करने पर पाया कि एक चालान मशीन द्वारा व बाकी चालान कैमरा के द्वारा किए गए हैं, जिनकी कुल जुर्माना राशि 10,00,000 रुपये है। इनमें अधिकांश चालान बिना हेल्मेट वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस तथा बिना PUC सहित अन्य कुल 96 चालान लंबित पाए गए। लंबित चालानों के कारण नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया।

 

गुरुग्राम यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे वैध बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक कागजात अद्यतन रखें तथा लंबित चालानों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। यातायात नियमों का पालन आपकी एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!