Dwarka Expressway पर स्टंट कर दूसरों की जान डाल रहा था जोखिम में, पुलिस ने किया काबू

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Jul, 2026 08:50 PM

one caught for stunt on dwarka expressway gurgaon

Dwarka Expressway पर स्टंट करने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। एक बार फिर ट्रैफिक नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए एक युवक द्वारा अपनी लग्जरी गाड़ी से Dwarka Expressway पर स्टंट करते हुए दूसरों की जान जोखिम में डाल दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): Dwarka Expressway पर स्टंट करने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। एक बार फिर ट्रैफिक नियमों की धज्जिया उड़ाते हुए एक युवक द्वारा अपनी लग्जरी गाड़ी से Dwarka Expressway पर स्टंट करते हुए दूसरों की जान जोखिम में डाल दी। इसकी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल की गई। यह वीडियो जब पुलिस के पास पहुंची तो राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रणव मनचंदा (उम्र-24 वर्ष) निवासी द पलम स्प्रिंग गोल्फ कोर्स सैक्टर-54 गुड़गांव के रूप में हुई है। आरोपी को मामले की जांच में शामिल किया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें एक युवक अपनी लग्जरी गाड़ी से Dwarka Expressway पर स्टंट करता दिखाई दे रहा था। थाना राजेंद्रा पार्क क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले Dwarka Expressway की यह वीडियो जब वायरल हुई तो पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने साफ कर दिया है कि स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!