पत्नी के चरित्र पर संदेह, झगड़े के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए बनाया पेटदर्द से मौत का बहाना

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Jul, 2026 06:43 PM

man murder his wife in doubt of her character in gurgaon

पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिस व मृतक के परिजनों को गुमराह करने के लिए पेटदर्द होने की बात कही और पेटदर्द के कारण ही उसकी मौत होने की बात कही।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिस व मृतक के परिजनों को गुमराह करने के लिए पेटदर्द होने की बात कही और पेटदर्द के कारण ही उसकी मौत होने की बात कही। पुलिस व परिजनों को जब मृतका के गले पर निशान मिले तो पुलिस का शक पति पर गहरा गया जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मृतका के पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान हेमंत (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव सिवारा जिला बुलंदशहर, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके कारण 26 जुलाई की रात को इसने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और अपनी पत्नी के परिवार/परिजनों व पुलिस को गुमराह करने के लिए पेट दर्द से मृत्यु होने का बहाना बनाया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई चुन्नी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, 27 जुलाई को थाना पुलिस भोंडसी में अस्पताल से एक सूचना शालू नामक महिला को उसका पति मृत अवस्था में लाया है। सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची जहां पर मृतका के पति ने पुलिस टीम को बतलाया कि इसकी पत्नी की मृत्यु पेट दर्द के कारण हुई है। पुलिस टीम द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतका के गले पर निशान मिले। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा मृतका के परिजनों को सूचित किया गया।

 

मृतका के पिता ने पुलिस टीम को एक शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसकी बेटी 21 वर्षीय बेटी की शादी वर्ष-2025 में हेमंत नामक व्यक्ति से हुई थी। हेमंत व इसकी बेटी बेहलपा ग्रीन फार्म हाउस के नजदीक एक खेत पर मजदूरी करते थे तथा वहां रहते थे। 26 जुलाई की देर रात पर हेमंत का इनके पास फोन आया कि इसकी बेटी के पेट में दर्द है और वो बेहोश हो गई है तथा कुछ नहीं बोल रही और वह उसे अस्पताल ले जा रहा है। उसके बाद हेमंत का फोन आया कि इसकी बेटी की मृत्यु हो गई है। जब इन्होंने अपनी बेटी के शव को देखा तो उसके गला घोंटने के निशान थे। हेमंत ने इसकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!