Nuh : खेलते-खेलते मौत के मुंह में समाया मासूम...मिली दर्दनाक मौत, गम में डूबा पूरा परिवार

Edited By Krishan Rana, Updated: 08 Aug, 2026 07:12 PM

nuh innocent child meets tragic end while playing entire family plunged into g

हरियाणा में तेज आफत की बारिश का कहर जारी है। शनिवार को नूंह जिले के गांव बडेड के लठमारबास के पास स्थित तालाब

नूंह : हरियाणा में तेज आफत की बारिश का कहर जारी है। शनिवार को नूंह जिले के गांव बडेड के लठमारबास के पास स्थित तालाब में डूबने से 11 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। यह पिछले 5 दिन में पानी में डूबने से होने वाली दूसरी बड़ी घटना है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 11 वर्षीय अदनान पुत्र अली जान निवासी बुबलहेड़ी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को अदनान अपने साथी बच्चों के साथ तालाब के पास खेलने और नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। 

सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद अदनान के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। दमकल और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक बच्चे को बाहर निकाला तक तक उसने दम तोड़ दिया था। 

इस घटना के बाद गांव के सरपंच ने ग्रामीणों से अपील की है कि बरसाती मौसम में तालाबों में पानी अधिक और गहरा होता है, इसलिए बच्चों को ऐसी जगहों पर अकेले न जाने दें। सावधानी न बरतने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!