Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Jul, 2026 11:07 AM

गांव धुनेला की आशियाना अनमोल सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों कें छठी कक्षा का छात्र सोसाइटी की 12वीं मंजिल की बालकनी से गिर गया। नीचे गिरते ही लहूलुहान हुए छात्र को जब निजी अस्पताल ले जाया गया तो उसे डॉक्टरों ने जांच के...
गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव धुनेला की आशियाना अनमोल सोसाइटी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों कें छठी कक्षा का छात्र सोसाइटी की 12वीं मंजिल की बालकनी से गिर गया। नीचे गिरते ही लहूलुहान हुए छात्र को जब निजी अस्पताल ले जाया गया तो उसे डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सोहना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे हुई। सोसाइटी के 12वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 1217 में राहुल शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। रात करीब साढ़े 10 बजे राहुल का बेटा रुद्र (12) बालकनी में था। बताया जा रहा है कि बालकनी में राहुल खेल रहा था ऐसे में परिजनों ने उसकी ज्यादा चिंता नहीं की। इसी दौरान अचानक राहुल बालकनी से नीचे गिर गया। नीचे गिरने की आवाज सुनकर आसपास फ्लैट में रह रहे लोग व सिक्योरिटी गार्ड मौके पर आए जिन्होंने राहुल को सूचना देते हुए रूद्र को लहुलुहान हालत में सोहना के एक्रोपॉलिस अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।