Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2026 10:24 AM

रविवार रात अलेवा कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ सोते समय जहरीले सांप के काटने से एक छात्रा की अकाल मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
जींद: रविवार रात अलेवा कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ सोते समय जहरीले सांप के काटने से एक छात्रा की अकाल मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा रविवार रात अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सोमवार अलसुबह जब छात्रा की तबियत अचानक बिगड़ने लगी, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। परिजन आनन-फानन में उसे कस्बे के ही एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए।
स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज के बावजूद जब छात्रा की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे तुरंत जींद के एक निजी अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने जाँच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया।
छात्रा की मौत के बाद परिजनों को किसी जहरीले जीव या सांप के काटने का पक्का अंदेशा हुआ। इसके बाद परिजनों ने तुरंत प्रसिद्ध स्नेकमैन सतीश फफडाना को घटना की जानकारी दी, ताकि घर व आसपास के क्षेत्र में सांप की तलाश कर किसी अन्य हादसे को रोका जा सके।