संदिग्ध परिस्थितियों में महिला फंदे से झूली, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Jul, 2026 08:40 PM

woman committed suicide in suspected circumstances in gurgaon

सरस्वती कुंज में देर रात एक 23 वर्षीय महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर (रायगंज) की रहने वाली अंजू खातून के रूप में हुई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सरस्वती कुंज में देर रात एक 23 वर्षीय महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर (रायगंज) की रहने वाली अंजू खातून के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, अंजू खातून अपने पति दिलबर हुसैन के साथ सरस्वती कुंज में किराए के एक मकान में रहती थी। दोनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रायगंज उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले थे और बेहतर जीवन की तलाश में शहर आए थे। पति दिलबर ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है, वहीं अंजू स्थानीय निजी अस्पताल में हाउसकीपिंग विभाग में कार्यरत थी।

 

घटना मंगलवार देर रात है। जब घर के अन्य काम निपटाने के बाद अंजू ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदा लगा लिया। पति द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा, शव को फंदे से नीचे उतारा गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृतका के मायके वालों को पश्चिम बंगाल में सूचना दे दी गई है। पुलिस पति और आसपास के पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!