युवक के सिर पर पत्थर मारकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Jul, 2026 02:59 PM

man found dead near golf course road gurgaon

गोल्फ कोर्स रोड के नजदीक झाड़ियों में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला है। राहगीरों ने शव पड़ा देखकर आज सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गोल्फ कोर्स रोड के नजदीक झाड़ियों में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला है। राहगीरों ने शव पड़ा देखकर आज सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या की गई है। मृतक की पहचान झारखंड के रहने वाले बंदी औरान के रूप में हुई जो गुड़गांव में मजदूरी करता था। आज सुबह करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर जाकर मृतक की तलाशी ली। उसकी जेब से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई है। मृतक के भाई महावीर को इसकी सूचना दे दी है। मृतक के भाई के गुड़गांव पहुंचने पर उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आखिर मृतक की हत्या किसने की है और इसके पीछे क्या कारण है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!