बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कैब ड्राइवर का ड्रामा, पुलिसकर्मियों को पीटा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 Jul, 2026 08:39 PM

man attack on police personal after hitting a bike in gurgaon

गुड़गांव के सेक्टर-50 थाना एरिया में एक कैब ड्राइवर का उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह रोड पर ड्रामा कर रहा था कि लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव के सेक्टर-50 थाना एरिया में एक कैब ड्राइवर का उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वह रोड पर ड्रामा कर रहा था कि लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल(ERV) के कर्मचारियों ने जब कैब ड्राइवर को काबू करने का प्रयास किया तो वह उल्टा पुलिसकर्मियों से गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने पुलिसकर्मी पर ही हाथ छोड़ दिया जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर उसके खिलाफ सेक्टर-50 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी कैब चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कैब बरामद कर ली है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान अजय कुमार (उम्र-26 वर्ष) निवासी गांव अमरनिया, जिला मधुबनी (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि 12 जुलाई को सेक्टर-50 थाने में ERV-103 को एक व्यक्ति को लेकर पहुंची थी। ERV टीम ने बताया कि जिस व्यक्ति को ये साथ लेकर आए है इसने अपनी कार से एक सड़क दुर्घटना की है तथा वह स्वयं भी घायल है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसे उपचार हेतु उसके परिजनों/रिश्तेदार के हवाले कर दिया गया।

 

इसके साथ ही ERV-103 के इंचार्ज मुख्य सिपाही हरेंद्र ने थाना पुलिस को शिकायत के देकर बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मौके पर उक्त कार चालक ने पुलिस टीम के साथ मारपीट, हाथापाई व बदसलूकी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसी संबंध में नागरिक अस्पताल, सेक्टर-10ए से सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल चालक के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। अस्पताल पहुंची पुलिस को घायल बाइक सवार ने बताया कि वह 12 जुलाई को अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर M3M ऑफिस से अपने घर जा रहा था। जब वह OCUS Mall, सेक्टर-51 के पास पहुंचा तो पीछे से आई एक स्विफ्ट कार के चालक ने तेज गति, गफलत व लापरवाही से कार चलाते हुए इसकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी, जिससे इसको चोटें आईं तथा इसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

वहीं, मौके पर लोगों ने आरोपी के हाई वोल्टेज ड्रामे की वीडियो बना ली। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह से युवक पुलिसकर्मियों को गालियां दे रहा है। इतना ही नहीं वह पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ लेता है और उनसे धक्का मुक्की भी करता है। जब वह दोबारा पुलिसकर्मियों को गाली देता है तो एक पुलिसकर्मी उसकी गर्दन दबा देता है जिसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी पर हमला कर देता है जिससे गुस्साए पुलिसकर्मी उसे उठाकर ईआरवी में डाल देते हैं और सीधे सेक्टर-50 थाना पुलिस के हवाले कर देते हैं। मामले में अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!