बादशाहपुर में मुंह पर चोट मारकर महिला की हत्या

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Jul, 2026 09:09 PM

woman murdered in badshahpur after being struck on the face

बादशाहपुर एरिया में एक महिला की मुंह पर चोट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला के मुंह पर चोट लगी होने के साथ ही उसका मुंह भी सूजा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस...

गुड़गांव, (ब्यूरो): बादशाहपुर एरिया में एक महिला की मुंह पर चोट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला के मुंह पर चोट लगी होने के साथ ही उसका मुंह भी सूजा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, वीरवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि टीकली रोड सेक्टर-68 की झुग्गियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल नंबर 231 मौके पर पहुंची और इसकी सूचना बादशाहपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बादशाहपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली 56 वर्षीय तालाबाई के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि महिला मूल रूप से लखनऊ आलमबाग निवासी दिनेश के साथ रहती थी। जिस झुग्गी में वह रहती थी वह झुग्गी रोहित यादव की है।

 

प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया कि महिला के मुंह पर चोट के निशान हैं। उसका चेहरा सूजा हुआ है। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो मृतक महिला व उसका पति दिनेश सेक्टर-65 की M3M सोसाइटी में जेके कंपनी के अंतर्गत कार्य करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर महिला की हत्या के पीछे क्या कारण है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!