Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Jul, 2026 04:31 PM

शादी समारोह से लाखों रुपए नकदी व गहनों से भरा बैग चोरी करने के मामले में गुड़गांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 12 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी...
गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी समारोह से लाखों रुपए नकदी व गहनों से भरा बैग चोरी करने के मामले में गुड़गांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को मध्य प्रदेश के भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी से 12 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान निकिल (उम्र-21 वर्ष) निवासी गांव कड़िया सांसी जिला राजगढ़ (मध्य-प्रदेश) के रूप में हुई। आरोपी को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह (उपरोक्त आरोपी) अपने अन्य साथियों के साथ शादियों के सीजन में विभिन्न राज्यों में जाते है और मौका देखकर किसी भी शादी समारोह में घुस जाते हैं तथा वहां पर शादी समारोह के दौरान रुपयों का लेन-देन देखने वाले व्यक्ति की पहचान करके उसके आसपास रहते हैं तथा जब वह व्यक्ति आभूषण का बैग कहीं पर भी रखता है तो यह उसको चोरी करके वहां से भाग जाते हैं। इस केस में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी करने, डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 12 अभियोग दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-प्रदेश, महाराष्ट्र में अंकित हैं। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जा से 9 लाख रुपयों की नकदी बरामद की गई हैं। आरोपी से अन्य राज्याें में हुई चोरी के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि 29 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने शहर सोहना थानापुलिस को शिकायत देकर बताया कि 28 नवंबर 2025 की रात को अग्रसेन भवन सोहना-पलवल रोड पर इसके लड़के का लग्न समारोह था। इस समारोह के दौरान इनका बैग जिसमें लाखों रुपए, आभूषण व अन्य समान था कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।