दुबई से साइबर ठगी, गुड़गांव में एजेंट, 6 गिरफ्तार, 2.65 करोड़ की ठगी का खुलासा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 20 Jul, 2026 04:01 PM

six arrested in case of cyber fraud more than 200 complaints resolve

निवेश के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने के मामले में गुड़गांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुड़गांव पुलिस ने दुबई में चल रहे साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गुड़गांव में मौजूद ठगी के 6 एजेंट गिरफ्तार किए हैं।

गुड़गांव, (ब्यूरो): निवेश के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने के मामले में गुड़गांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुड़गांव पुलिस ने दुबई में चल रहे साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गुड़गांव में मौजूद ठगी के 6 एजेंट गिरफ्तार किए हैं। इन ठगों से करीब 2.65 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है। आरोपी साइबर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने में संलिप्त हैं। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि 19 जुलाई को साइबर अपराध ईस्ट थाना पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि इसे प्रतिष्ठित निवेश कंपनियों के नाम से बनाए गए फर्जी व्हाट्सएप ग्रुपों में जोड़ा गया। आरोपियों ने फर्जी निवेश (Investment) ऐप के माध्यम से अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में निवेश के नाम पर कुल 2 करोड़ 65 लाख 55 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब शिकायतकर्ता ने निवेश की गई राशि एवं लाभ (Profit) निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों द्वारा और अधिक राशि जमा कराने की मांग की गई, जिससे शिकायतकर्ता को अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच के लिए स्पेशल साइबर अपराध शाखा, सेक्टर-56 को सौंपा गया।

 

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सोनू चौधरी* (उम्र-23 वर्ष), निवासी गांव भिक्कनपुर, जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), वर्तमान निवासी बालाजी इंक्लेव, जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), पुनीत चौधरी (उम्र-27 वर्ष), निवासी गांव भिक्कनपुर, जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), वर्तमान निवासी ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा), विकास (उम्र-22 वर्ष), निवासी जिला गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा), अभिषेक शर्मा (उम्र-23 वर्ष), निवासी जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा), दुष्यंत चौधरी (उम्र-25 वर्ष), निवासी जिला बुलंदशहर (उत्तर-प्रदेश), वर्तमान निवासी ओमैक्स सिटी, बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा) व सम्राट सिब्बल (उम्र-46 वर्ष), निवासी उत्तम-नगर, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोनू चौधरी को 18 जुलाई को गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत पुनीत चौधरी, विकास, अभिषेक शर्मा एवं दुष्यंत चौधरी को 19 जुलाई को बहादुरगढ़ स्थित एक निजी फ्लैट से तथा सम्राट सिब्बल को उत्तम-नगर, दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपियों द्वारा ठगी गई राशि में से लगभग 6 लाख रुपये एक निजी फर्म के बैंक खाते में ट्रांसफर होना पाया गया। जांच में उक्त फर्म का संचालन आरोपी सोनू चौधरी द्वारा किया जाना पाया गया। आरोपी सोनू ने पूछताछ में बताया कि इसने उक्त फर्म का बैंक खाता आरोपी पुनीत चौधरी के कहने पर खुलवाकर 60 हजार रुपये में उसे उपलब्ध कराया था। आरोपी पुनीत ने पूछताछ में बताया कि यह आरोपी सम्राट सिब्बल के साथ मिलकर दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट के लिए कार्य करता था तथा उक्त बैंक खाता उसी सिंडिकेट को उपलब्ध कराया गया था, जहां साइबर ठगी की राशि का लगभग 5 प्रतिशत कमीशन विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से आगे ट्रांसफर की जाती थी।

 

जांच में सामने आया कि आरोपी पुनीत ने बहादुरगढ़ (हरियाणा) में 17 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर एक फ्लैट ले रखा था, जहां फर्जी फर्मों का पंजीकरण करवाना, विभिन्न व्यक्तियों एवं फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाना, फर्जी ई-मेल आईडी तैयार करवाना तथा साइबर ठगी में प्रयुक्त दस्तावेज तैयार करने का कार्य किया जाता था। आरोपी ने अभिषेक शर्मा, विकास तथा दुष्यंत चौधरी को 15 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर रखा हुआ था। ये आरोपी विभिन्न व्यक्तियों एवं फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर आवश्यक दस्तावेज तैयार करते थे तथा उक्त बैंक खाते दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को उपलब्ध कराते थे।

 

आरोपी पुनीत ने पूछताछ में यह भी बताया कि यह कई बार दुबई जा चुका है तथा अब तक 200 से अधिक बैंक खाते दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट को उपलब्ध करा चुका है। आरोपी के कब्जे से दुबई वीजा सहित 1 पासपोर्ट बरामद हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हाल ही में दुबई से वापस आया था। मामले में दुबई स्थित अन्य आरोपियों, साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के प्रवाह तथा अन्य राज्यों में की गई साइबर ठगी की वारदातों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।

 

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, 90 एटीएम कार्ड्स, 42 चेक बुक, 35 सिम कार्ड्स, 4 फर्म्स की स्टाम्प तथा दुबई वीजा सहित 1 पासपोर्ट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को 19 जुलाई को अदालत पेश करके 2 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से अन्य सह-आरोपियों, फर्जी फर्मों, बैंक खातों, दुबई स्थित साइबर ठगी सिंडिकेट, साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के प्रवाह तथा अन्य राज्यों में की गई साइबर ठगी की वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!