Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Jul, 2026 08:26 PM

झाड़सा फ्लाईओवर के पास ठगी और चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चिरंजीवी अस्पताल के सामने एक शातिर ठग ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को झूठे एक्सीडेंट का नाटक कर अपनी बातों में उलझाया और पैर पकड़ने के बहाने उनकी जेब से 22 हजार की नकदी पार कर दी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): झाड़सा फ्लाईओवर के पास ठगी और चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चिरंजीवी अस्पताल के सामने एक शातिर ठग ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को झूठे एक्सीडेंट का नाटक कर अपनी बातों में उलझाया और पैर पकड़ने के बहाने उनकी जेब से 22 हजार की नकदी पार कर दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, पटेल नगर निवासी दीनदयाल सैनी ने सेक्टर-40 थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को वे अपनी एक्टिवा से झाड़सा गांव जा रहे थे। रास्ते में एक स्कूटी सवार ने उन्हें रोककर कहा कि पीछे एक व्यक्ति उन्हें बुला रहा है। रुकने पर पीछे से आए व्यक्ति ने आरोप लगाया कि दीनदयाल की एक्टिवा से उसका हाथ टूट गया है, जबकि कोई टक्कर हुई ही नहीं थी।
इसी बहस के दौरान आरोपी ने अचानक दीनदयाल के पैर पकड़ लिए और चालाकी से उनकी जेब में रखे 22 हजार रुपये निकाले निकाल कर साथी के साथ फरार हो गया। पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।