नौकरी का झांसा देकर बैंक अधिकारी से 2.78 लाख रुपये की ठगी, FIR दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Jul, 2026 08:05 PM

man cheated on the name of job in bank

बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बैंक अधिकारी से 2.78 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बैंक में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक बैंक अधिकारी से 2.78 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना मानेसर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-77 स्थित एमार पाम हिल्स निवासी 50 वर्षीय अमित अस्थाना जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में कार्यरत हैं। बेहतर अवसर की तलाश में उन्होंने अपना बायोडाटा नौकरी डॉट कॉम पर अपलोड किया था। आठ जुलाई को उनके पास राजबीर नाम के व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को कंसलटेंट बताकर बड़ी बैंक में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।

 

झांसे में लेकर आरोपी ने बायोडाटा अपडेट करने और अन्य प्रक्रियाओं के नाम पर फर्जी ईमेल के जरिए बैंक खातों की जानकारी भेजी। 21 से 25 जुलाई के दौरान अमित और उनकी पत्नी के खातों से कुल दो लाख 78 हजार रुपये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक के खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए। पैसे भेजने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली और आरोपी और पैसों की मांग करने लगा, तब ठगी का अहसास हुआ।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!