Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Jul, 2026 07:11 PM

: सवारी बनकर ऑटो चालक से मारपीट कर लूट करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 5 आरोपियों को 19 जुलाई को अग्रसेन चौक से गिरफ्तार किया।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सवारी बनकर ऑटो चालक से मारपीट कर लूट करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 5 आरोपियों को 19 जुलाई को अग्रसेन चौक से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान ऋषभ उर्फ नोनी (उम्र-25 वर्ष) निवासी नई बस्ती, गुरुग्राम व ऋषभ उर्फ प्रिंस उर्फ सरदार (उम्र-34 वर्ष) निवासी 4/8 मरला, मॉडल टाउन पटौदी चौक, गुरुग्राम के रूप में हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो ऑटो व एक मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से चोरी करने की 2 अन्य वारदातों को भी अंजाम देने का खुलासा किया है। आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी ऋषभ उर्फ प्रिंस उर्फ सरदार के विरुद्ध चोरी करने के संबंध में 9 केस गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।
आपको बता दें कि 16 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना शहर पुलिस को शिकायत देकर बताया कि सुबह जब यह ऑटो रिक्शा लेकर जा रहा था तो ओल्ड रेलवे रोड पर दो व्यक्ति जबरदस्ती इसके ऑटो रिक्शा में बैठ गए तथा इसको सोहना चौक चलने के लिए कहा तथा उसके बाद पटेल नगर की तरफ ले जाकर इसको धक्का देकर इसका मोबाइल फोन व ऑटो रिक्शा लूटकर भाग गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।