Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jun, 2026 07:54 PM

हाईवे पर कैब में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बदमाशों ने बिनौला स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के शिफ्ट इंचार्ज कुलदीप यादव को अपनी कार में बिठाया और पिस्टल के बल पर 36 हजार रुपये की लूटपाट की। पुलिस ने बिलासपुर थाने में...
गुड़गांव, (ब्यूरो): हाईवे पर कैब में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बदमाशों ने बिनौला स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी के शिफ्ट इंचार्ज कुलदीप यादव को अपनी कार में बिठाया और पिस्टल के बल पर 36 हजार रुपये की लूटपाट की। पुलिस ने बिलासपुर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, रेवाड़ी के बिठवान निवासी कुलदीप गुरुवार रात 11 बजे ड्यूटी के बाद घर जाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक स्विफ्ट कार आई, जिसमें तीन लोग सवार थे। कसोला चौक जाने के लिए कुलदीप कार में बैठ गए। उनके साथ बैठा सहकर्मी बिलासपुर चौक पर उतर गया। इसके बाद बदमाशों ने कुलदीप को बंधक बना लिया और कार को धारूहेड़ा की सर्विस रोड पर ले गए।
वहां बदमाशों ने कुलदीप पर पिस्टल तान दी और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद डरा-धमकाकर तीन बार में कुल 36 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। बदमाश 20 हजार रुपए और मांग रहे थे, लेकिन खाते में पैसे न होने पर उन्होंने कुलदीप को साल्हावास बस स्टैंड के पास चलती गाड़ी से फेंक दिया और फरार हो गए। बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।