Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 27 Jul, 2026 09:50 PM

भोपाल सिंह खदरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी(ग्रीवेंस रिड्रेसल) बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। ओएसडी नियुक्त किए जाने के बाद भोपाल सिंह खदरी से मिलने के लिए भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम महानगर के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर उनके...
गुड़गांव, (ब्यूरो): भोपाल सिंह खदरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ओएसडी(ग्रीवेंस रिड्रेसल) बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। ओएसडी नियुक्त किए जाने के बाद भोपाल सिंह खदरी से मिलने के लिए भाजपा किसान मोर्चा गुरुग्राम महानगर के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर उनके कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल सिंह खदरी को शुभकामनाएं दी और उन्हें विकास की राजनीति पुस्तक भेंट की।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि भोपाल सिंह खदरी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। उनके कार्यों के प्रति लगन और दृढ़ संकल्प को देखते हुए ही उन्हें मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि मूल रूप से यमुना नगर के रहने वाले खदरी तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया के राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में खूब तेजी आई थी। खदरी ने पिछले वर्ष अपने इकलौते बेटे की शादी में मात्र एक रुपए का शगुन लेकर दहेज रहित शादी कर समाज के लिए मिसान कायम की थी। उनकी इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।
धर्मेंद्र तंवर ने बताया कि भोपाल सिंह खदरी का राजनीतिक सफर गांव के सरपंच से शुरु हुआ और उसकी दौरान वे पहले हरियाणा कर्मचारी आयोग के सदस्य बने और बाद में चेयरमैन तक पहुंचे। आना कार्यकाल समाप्त होने से आठ दिन पहले ही खदरी ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था और अब उन्हें मुख्यमंत्री का ओएसडी (ग्रीवेंस रिड्रेसल) नियुक्त किया गया है।