काम करना है तो देने होंगे रुपए- ठेकेदार से गैंगस्टर के गुर्गों ने मांगी रंगदारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 15 Jul, 2026 10:13 PM

miscreants demand ransom from contractor on the name of gangster

मिट्टी और पानी के ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी के लिए गैंगस्टर का नाम लिया गया है। रंगदारी मांगने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो व क्रेटा गाड़ी में सवार होकर कुछ बदमाश आए थे जिन्होंने गांव धनवापुर में शक्ति प्रदर्शन भी...

गुड़गांव, (ब्यूरो): मिट्टी और पानी के ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी के लिए गैंगस्टर का नाम लिया गया है। रंगदारी मांगने के लिए करीब एक दर्जन स्कॉर्पियो व क्रेटा गाड़ी में सवार होकर कुछ बदमाश आए थे जिन्होंने गांव धनवापुर में शक्ति प्रदर्शन भी किया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसकी सूचना ठेकेदार ने राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार ने बताया कि उसका सेक्टर-108 के सेंट्रल पार्क तथा सेक्टर-106 के ऐलान ग्रुप में मिट्टी और पानी सप्लाई करने का ठेका है। आज दोपहर को देविंद्र उर्फ सुक्कू, लखीराम, दिनेश दहिया, भोला, नवीन, मुंडी और अजय दहिया अपने करीब 50 साथियों के साथ एक दर्जन गाड़ियों में सवार होकर आए और उनसे रंगदारी मांगने लगे। गांव धनवापुर में पहुंचे इन लोगों ने शक्ति प्रदर्शन करने के साथ ही ठेकेदार के सुपरवाइजर रंजन को बंधक बना लिया और धमकी दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे आरोपियों ने कहा कि अगर काम करना है तो दिनेश दहिया और देवेंद्र उर्फ सुक्कू को रुपये देने होंगे। काम करना है तो ठेके में हिस्सा देना होगा वरना अंजाम भुगतना होगा।

 

यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि स्कॉर्पियो और क्रेटा गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आते हैं और धनवापुर में एक स्थान पर यह गाड़ियां रुकती हैं। इन गाड़ियों में से कुछ युवक नीचे उतरकर शक्ति प्रदर्शन करते हैं और मौके से धमकी देकर फरार हो जाते हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस हरकत में आई और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!