किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष को शुभकामनाएं देने पहुंचे धर्मेंद्र तंवर

Edited By Parveen Kumar, Updated: 15 Sep, 2026 01:49 PM

dharmendra tanwar arrived to extend his best wishes to state president

किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर महेश चौहान को नियुक्त किए जाने से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। अपनी खुशी का इजहार करने और शुभकामनाएं देने के लिए गुड़गांव महानगर किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर अपने साथियों संग पंचकूला पहुंचे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर महेश चौहान को नियुक्त किए जाने से भाजपाइयों में खुशी की लहर है। अपनी खुशी का इजहार करने और शुभकामनाएं देने के लिए गुड़गांव महानगर किसान मोर्चा के महामंत्री धर्मेंद्र तंवर अपने साथियों संग पंचकूला पहुंचे। पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम के बाद उन्होंने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष महेश चौहान से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

इस अवसर पर धर्मेंद्र तंवर ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि महेश चौहान को जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन करते हुए वह किसानों के हितों की रक्षा करेंगे और किसानों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नई उर्जा के साथ पूरी टीम कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि महेश चौहान के नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को नई उर्जा व नई दिशा मिलेगी। किसानों के हितों और कल्याण के लिए संगठन और अधिक मजबूती से कार्य करेगा। 

 

PunjabKesari

 

पंचकूला में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सहित भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के बंसीलाल गुर्जर, सतीश पूनिया, पंडित मोहन लाल बडोली, भाजपा गुरुग्राम महानगर से डॉ बलदेव सिंह अलावलपुर, अजीत सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!