गैंगस्टर के गुर्गों द्वारा धमकी देने और रंगदारी मांगने का मामला- पुलिस ने कहा जांच में झूठे निकले आरोप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Jul, 2026 04:29 PM

eight arrested in case of threaten and demand ransom from contractor

गैंगस्टर के गुर्गों द्वारा मिट्टी और पानी के ठेकेदार को धमकी देकर रंगदारी मांगने और काम में हिस्सेदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-10 ने 8 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से पांच स्कॉर्पियो बरामद कर ली है।

गुड़गांव,(ब्यूरो): गैंगस्टर के गुर्गों द्वारा मिट्टी और पानी के ठेकेदार को धमकी देकर रंगदारी मांगने और काम में हिस्सेदारी न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-10 ने 8 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से पांच स्कॉर्पियो बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की प्रारंभिक जांच में शिकायतकर्ता के सभी आरोप झूठे पाए गए हैं। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ निवारक कानूनी कार्यवाही की गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसीपी ने पत्रकारवार्ता कर बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीमें जांच में जुट गई और घटनास्थलों का निरीक्षण किया।अपराध शाखा सैक्टर-10, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त शिकायत के संबंध में जांच व पूछताछ की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा काम करने के बदले रूपये मांगने,जान से मारने की धमकी देने,काम बंद करने की धमकी देने के आरोपी झूठे पाये गए तथा शिकायतकर्ता की दूसरी साइट पर जाकर धमकी देने के आरोप भी झूठे पाए गए। 

 

आरोपियों द्वारा इक्कठे होकर शांति भंग करने तथा शिकायतकर्ता तथा आरोपियों के बीच शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के विरुद्ध धारा 126/170 BNSS के तहत कार्यवाही की गई है तथा 8 आरोपियों नवीन उर्फ भोला, देवेंद्र उर्फ सुखू, परवीन उर्फ मोनू उर्फ चोबे, अजय, मुंडी उर्फ योगेंद्र उपरोक्त सभी निवासी गांव धनवापुर व अनिल निवासी गांव चुलियाना जिला रोहतक, मोहित निवासी गांव बधवाना, जिला दादरी और सचेत उर्फ मोटा निवासी गांव करौला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपियों के कब्जे से पांच स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली गई हैं। 

 

आपको बता दें कि 15 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना राजेंद्र पार्क में एक शिकायत दी थी कि वह सेंट्रल पार्क, सेक्टर-104 तथा एलान ग्रुप, सेक्टर-106 में मिट्टी व पानी का कार्य करता है। 15 जुलाई को दोपहर करीब 3 बजे करीब 20 वाहनों में सवार 50-60 युवक उसकी काम करने की साइटों पर पहुंचे। उन व्यक्तियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों व सुरक्षा गार्डों को धमकाते हुए कहा कि यदि वह (शिकायतकर्ता) या उसके कर्मचारी साइट पर आए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। उन व्यक्तियों ने यह भी धमकी दी कि यदि उक्त क्षेत्र में काम करना है तो उन्हें पैसे देने होंगे, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन व्यक्तियों ने उसके सुपरवाइजर को रास्ते में रोककर भी जान से मारने की धमकी दी तथा कहा कि यदि वह इसके (शिकायतकर्ता) के लिए काम करेगा तो उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा। मामले में जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!