Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Jul, 2026 02:41 PM

जयपुर दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर को एक चलती हु्डई I-10 कार आग के गोले में तब्दील हो गई। हादसा खेड़कीदौला टोल प्लाजा से कुछ दूर आगे दिल्ली की तरफ जाते हुए हुआ।
गुड़गांव, (ब्यूरो): जयपुर दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आज दोपहर को एक चलती हु्डई I-10 कार आग के गोले में तब्दील हो गई। हादसा खेड़कीदौला टोल प्लाजा से कुछ दूर आगे दिल्ली की तरफ जाते हुए हुआ। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक ने गाड़ी से नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं, पीछे से आ रही ट्रैफिक पुलिस राइडर ने जब गाड़ी में आग लगी देखी तो उसने चालक की मदद की और यहां रुकने वाले वाहनों को तुरंत ही हटवाया और दमकल को इसकी सूचना दी।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दमकल के आने में देरी होने पर यहां से गुजर रहे पानी के टैंकर को पुलिस ने रुकवा लिया और आग बुझाने का प्रयास किया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने भी स्थिति को संभाला और चालक की मदद करने के साथ ही यहां जाम को खुलवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी में लगी आग तो बुझ गई, लेकिन गाड़ी पूरी तरह से जल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अत्याधिक गर्मी होने और गाड़ी में ऐसी चलने के कारण हो सकता है कि गाड़ी अधिक हीट हो गई हो और उसने आग पकड़ ली हो। इसके अलावा यहा भी माना जा रहा है कि गाड़ी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ हो। जांच के बाद ही आग लगने के असल कारण पता लगेगा।