गुड़गांव की 90 प्रतिशत बिल्डिंगों में नहीं है आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 Jul, 2026 02:18 PM

90 precents of institutions have not compliances fire safety norms

गुड़गांव की 90 प्रतिशत बिल्डिंगों में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसका खुलासा हाल ही में हो रहे सर्वे से हुआ है। पिछले दिनों दिल्ली के एक होटल में हुई आग लगने की घटना के बाद गुड़गांव की कमर्शियल, रेजिडेंशियल, बिल्डर सोसाइटी में जांच के...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव की 90 प्रतिशत बिल्डिंगों में आग बुझाने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसका खुलासा हाल ही में हो रहे सर्वे से हुआ है। पिछले दिनों दिल्ली के एक होटल में हुई आग लगने की घटना के बाद गुड़गांव की कमर्शियल, रेजिडेंशियल, बिल्डर सोसाइटी में जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है। ऐसे में दमकल विभाग की तरफ से नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 300 से ज्यादा संस्थानों को दमकल विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जा चुका है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

दमकल विभाग के अधिकारियों की मानें तो दिल्ली अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री ने गुड़गांव में दमकल विभाग को जांच के आदेश दिए गए थे। इस दौरान अलग-अलग टीमों द्वारा गुड़गांव में जांच की गई तो पाया गया कि गुड़गांव में होटल, रेस्टोरेंट, पीजी, बिल्डर सोसाइटी सहित अन्य कमर्शियल कॉम्पलेक्स की जांच की गई तो पाया कि ज्यादातर में फायर एनओसी ही नहीं है। इसके अलावा यह भी पाया गया कि जिन्हें फायर एनओसी दी गई है तो उनमें फायर फाइटिंग उपकरण ही काम नहीं कर रहे। इसके अलावा कई बिल्डर सोसाइटियों में आग से निपटने के लिए उपकरण ही काम नहीं कर रहे। 

 

दमकल अधिकारी नरेंद्र यादव की मानें तो करीब 621 पीजी और 20 गेस्ट हाउस में जांच की गई। इसके  अलावा सैकड़ों हाइराइज बिल्डिंगों में जांच की गई जिनमें खामियां पाई गई। जिसके बाद 158 हाई राइज बिल्डिंगों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा 93 होटल व रेस्टोरेंट में जांच करने के उपरांत 33 को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी जिले में जांच की जा रही है। जल्द ही यह जांच पूरी हो जाएगी। हालांकि जांच के दौरान कुछ स्थानों पर जांच के दौरान जो छोटी-मोटी खामियां पाई गई थी और उन्हें नोटिस जारी किया गया था उनमें से कईयों ने खामियों को दूर कर दिया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!