गुरुग्राम में काल बनी रफ्तार: टैंकर से टकराई पुलिस की ERV, 2 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत

Edited By Isha, Updated: 14 Jul, 2026 08:31 AM

speed turns fatal in gurugram police erv collides with tanker

फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्मुपुर के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) एक तेज रफ्तार टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस

गुरुग्राम: फर्रुखनगर के खेड़ा खुर्मुपुर के पास देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) एक तेज रफ्तार टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में ERV पर तैनात दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है।

टक्कर इतनी तेज कि गाड़ी बनी लोहे का मलबा
हादसा उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी अपनी सरकारी ERV गाड़ी से ड्यूटी पर थे। खेड़ा खुर्मुपुर के पास अचानक उनकी गाड़ी की भिड़ंत एक टैंकर से हो गई। चश्मदीदों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए। पुलिस गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, जिससे उसमें सवार जवानों को बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया था।


हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल और अनिल ने गंवाई जान, धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में जान गंवाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल और हेड कॉन्स्टेबल अनिल के रूप में हुई है। गाड़ी में मौजूद उनके तीसरे साथी, कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धर्मेंद्र को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई: हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतक हेड कॉन्स्टेबलों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार टैंकर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और टैंकर को जब्त कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!