टैंकर से टकराई पुलिस ERV, दो पुलिसकर्मियों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 14 Jul, 2026 08:21 AM

two police personal dead one injured in road accident in farurkhnagar

फर्रूखनगर के गांव खेड़ा खुर्मपुर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां टैंकर से पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल(ERV) टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं, एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): फर्रूखनगर के गांव खेड़ा खुर्मपुर के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां टैंकर से पुलिस की इमरजेंसी रेस्पांस व्हीकल(ERV) टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। वहीं, एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान हैड कांस्टेबल अनिल और छोटेलाल के रूप में हुई है। वहीं, घायल पुलिसकर्मी की पहचान कांस्टेबल धर्मेंद्र के रूप में हुई है। कांस्टेबल धर्मेंद्र ईआरवी चला रहे थे जिन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 11 बजे पुलिस ईआरवी 254 क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान यहां से गुजर रहे पानी के टैंकर में पुलिस की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगने के बाद सभी पुलिसकर्मी गाड़ी में ही फंस गए जिन्हें लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत छोटे लाल और अनिल को मृत घोषित कर दिया जबकि धर्मेंद्र की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

बताया जा रहा है कि जिस टैंकर से पुलिस ईआरवी की टक्कर हुई है उसके पीछे कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा हुआ था। यहां तक कि उसके पीछे कोई भी लाइट नहीं थी जिसके कारण यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पुलिसकर्मियों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। घायल के बयान के बाद पता लग पाएगा कि आखिर हादसे की असली वहज क्या है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!