CJP स्टूडेंट के खिलाफ दर्ज FIR वापस लो नहीं, तो उड़ा देंगे संसद, धमकी भरी ईमेल से मचा हड़कंप

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 31 Jul, 2026 11:53 AM

withdraw the fir against the cjp student or we will blow up parliament

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को एक धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई एफआईआर वापस लेने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को एक धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई है। यह ईमेल भी हर बार की तरह इस बार भी खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से भेजी गई है। इस ईमेल में आज जिला अदालत और डीसी ऑफिस गुड़गांव को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा कई नामचीन स्कूलों में दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर बम से उड़ाने की धमकी देने के साथ ही 5 अगस्त को संसद में बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

धमकी भरा ईमेल प्राप्त होते ही जिला प्रशासन सहित पुलिस भी हरकत में आ गई और सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ डॉग स्क्वायड को भी मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस को भी संसद पर हमला किए जाने की धमकी के बारे में सूचना भेज दी है। ईमेल में धमकी देकर कहा गया है कि भारत में अब बम धमाके होंगे। कॉकरोच जनता पार्टी में प्रदर्शन करने के दौरान जिन छात्रों व युवाओं पर पुलिस ने किसी भी तरह से एफआईआर दर्ज की है वह एफआईआर तुरंत वापस ली जाएं अन्यथा बम धमाकों से इसका जवाब दिया जाएगा। यह ईमेल भी खालिस्तान नेशनल आर्मी की तरफ से भेजा गया है।

 

आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब इस तरह की धमकी भरी ईमेल जिला प्रशासन या स्कूलों को प्राप्त हुई हो। बल्कि इससे पहले भी साल 2026 में ही अब तक पांच बार इस तरह की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हो चुका है। इसमें डीसी कार्यालय के साथ-साथ स्कूलों, रेलवे स्टेशन, रेलवे लाइन, नगर निगम कार्यालय, मेयर कार्यालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा मुख्यमंत्री तक को धमकी दी जा चुकी है। पहले प्राप्त हुई ईमेल में हरियाणा में सतलुज यमुना लिंक नहर के मुद्दे को न सुलझाने पर भी बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इस तरह की ईमेल को लेकर गुड़गांव पुलिस एफआईआर तो दर्ज कर रही है, लेकिन जांच के नाम पर आज तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पिछले दिनों पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो इस तरह की हॉक्स ईमेल के लिए बांग्लादेश में प्रशासनिक तथा स्कूलों की ईमेल आईडी उपलब्ध कराता था जिसके बाद पुलिस को इस तरह की हॉक्स ईमेल के लिए एक बड़ा सुराग मिला था। पुलिस ने उस वक्त दावा किया था कि जल्द ही बांग्लादेश सरकार से बात कर इस तरह की हॉक्स मेल भेजने वालों के गिरोह को पकड़ा जाएगा, लेकिन यह प्रक्रिया अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!