महिला से 5 हजार लेते ही बिछा जाल! बिजली निगम के दो कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, गाड़ी में ही दबोचा

Edited By Isha, Updated: 05 Aug, 2026 01:30 PM

two electricity department employees arrested red handed while taking a bribe

बिजली निगम के दो कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नूंह शहर के गोशाला रोड के समीप से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के

नूंह(ऐके बघेल):  बिजली निगम के दो कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नूंह शहर के गोशाला रोड के समीप से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के आधार पर की गई थी। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फारुख निवासी गुलालता और सलमान निवासी सियापनकी के रूप में हुई है। फारुख की ड्यूटी उजीना फीडर पर बताई जा रही है, जबकि सलमान की नूंह के दफ्तर में क्लर्क के पद पर तैनाती बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक महिला से लाइनमैन फारुख ने काम के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। इसके बाद महिला ने मामले की शिकायत एसीबी की टीम से की। शिकायतकर्ता का आरोप था कि दोनों कर्मचारी उससे सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर नूंह शहर में गोशाला रोड पर जाल बिछाया। इस दौरान आरोपित फारुख अपने साथी सलमान की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचा और महिला से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम ने मौके से दोनों कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ के बाद अन्य कड़ियों को भी खंगाला जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!